“Personality Development” इस विषय पर बहुत सी किताबे मार्केट में उपलब्ध है. आज Personality Development आखिर क्या है? क्या इसका मतलब आप कैसे दिखते है या कैसे बोलते है कैसे आप लोगो के सामने अपने आप को प्रस्तुत करते है। आज के दुनिया में हमें समय समय पर अपने आप को Upgrade और Smart बनाना जरुरी है. अब वो समय नही है कि आप कितना मेहनत करते है। बल्कि आज का समय Competition का समय है। आइये आपको Develop करने के कुछ टिप्स नीचे दिए गये है## हमेशा अपने आप मे Self-Confidence रखे।।
आप का (Self-Confidence) ही आपको हर समय और किसी भी जगह मुश्किल से मुश्किल समय मे आपको Safe रखता है।आप किसी भी काम मे अपनी पूरी मेहनत लगा दे ताकि आपका डर आपके Self-Confidence में परिवर्तित हो जाये. सफल इंसान का Biography पढ़े और अपने आप को Motivate करने वाले विचारो के बिच रखे ताकि आप अपना Self-Confidence बढ़ा सके। इससे आपका आत्मविश्वास बढेगा, और Personality Development होगा
## आप अपने कपड़े पहनावे पर थोड़ा गौर करे।।
आपका पहनावा आज के समय मे आपका आकर्षण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. केवल इतना ही नही आपका कपड़ा और पहनावा आपके Self Confidence को और बढ़ाता है। आप हमेशा Simple और Clean कपड़े पहनने चाहिये. जबकि चमकीले रंग और शरीर पर किसी तरह का Tatoo आपका Behavior ख़राब कर सकता है और आपमें आत्मविश्वास की भी कमी हो सकती है. अच्छी तरह साफ और Press किया हुए कपड़ा आपके Personality में चार चांद लगता है।
Body Language (हाव-भाव) की भाषा आपके Personality Development में उतना ही जरुरी है। जितनी मौखिक भाषा. आपके Body Language जो कहना चाहते हो यो लोगो को आसानी से समझा भी सकते हो. Body Language में आपका चलना, बैठना, बोलना, खाना खाना, लोगो की ओर आपका देखने का तौर तरीका आता है. हमेशा आरामदायक बैठे और बोलते समय हमेशा सामने वाले की आँखों में देखते रहे.
## हमेशा Cool और Simple रहे।।
Simple रहना कभी प्रचलन से बाहर नही हो सकता और Simple रहने से हर कोई आपका सम्मान करेगा. हमेशा नम्र रहे और मुस्कुराकर लोगो से मिले। कभी किसी की सहायता करने से न शर्माए और जब भी आपके दोस्तो को आपकी जरुरत हो, उनकी मदद करे. और सहायता करने से आपका Self Confidence भी बढेगा.
## समय समय पर ENTERTAINMENT करे अपने जीवन मे।।
एंटरटेनमेंट आपके लाइफ में बहुत जरुरी है! आप अपने दोस्तों या संबधियो को खुश करने की कोशिश करे. हर कोई उस इंसान से प्यार करता है जो उन्हें हँसाता है. हर समय गंभीर रहने से आपका Personality Development नही होगा,
## हमेशा किताबे पढ़े और हमेशा अपने Hobbies बदलते रहे।
इस जीवन मे जिस इंसान को Hobbies नही होता उसके बारे में बहुत कम बाते कही जाती है. अपने शौक की बदौलत आप अपनी बातचीत को बोरिंग बनाने की बजाये मजेदार बना सकते हो. और जब भी आप नए लोगो से मिलोगे तो आप ये कभी नही सोचोगे की क्या बात करनी है आप अपनेआप अपने ज्ञान और शौक के बारे में बताने लगोगे. ऐसा करने से आपका व्यक्तित्व विकास होगा.
## नये लोगो से मिलन और नई नई जगह Travel करते रहे।।
व्यक्तित्व विकास के लिये नए और अलग-अलग लोगो से मिलना, बाते करना और नई नई जगह Travel करने से आप अपना Knowledge बढ़ा सकते हो। ऐसा करने से आपको अलग-अलग लोगो की आदतों, उनकी रूचि और साथ ही उनकी परम्पराओ को जानने के अवसर मिलेंगे.
##. अपने बाह्य रूप में सकारात्मकता बनाये रखे
आपके विचार सकारात्मक होना बहुत जरुरी है.अगर किसी इंसान के दिमाग में Positivity से आपका Self Confidence बढ़ा देता है। ऐसा इंसान किसी भी परिस्थिती में अपनेआप को साबित करके सफलता प्राप्त कर सकता है.
दोस्तो आप इन उपायों को अपने जीवन मे अपनाकर आप अपना Personality Develop कर सकते है।यदि आपको लाइफ में Success चाहिये तो अपना Personality Develop आसानी से कर सकते है।दोस्तो मुझे पता है कि आप मे से बहुत लोग इन उपायों को पहले से ही जानते होंगे लेकिन जानने से कुछ नही होगा, आपको इन तरीको को अपने जीवन में अपनाना होगा। दोस्तो अगर ये टिप्स या ये स्टोरी आपको अछि लगी तो प्लीज आप अपने मित्रों या संबंधियों को जरूर शेयर करे।। और हाँ कमेंट जरूर करे कि आपको ये जानकारी कैसे लगी।








Good
ReplyDelete