Wednesday, February 12, 2020

दिमाग तेज कैसे करे ? माइंड शार्प करने के उपाए How to make the brain sharp tips



दिमाग यानि ब्रेन (Brain) हमारे शरीर का सबसे इम्पोर्टेन्ट हिस्सा है दिमाग ही हमारे सरे बॉडी के अंग को कण्ट्रोल करता है अगर आपका माइंड (Mind) तेज और शार्प (Sharp) रहे तो आप कभी पीछे नहीं रह सकते किसी भी चीज़ में लेकिन कुछ लोगो का दिमाग इतना शार्प नहीं रहता उनकी यादास्त काफी कमजोर होती है इसके पीछे क्या कारण है कुछ लोगो की दिमाग काफी ज्यादा तेज रहता है तो कुछ को लोगो का दिमाग थोडा कम होता है किसी चीज़ को समझने में तो आज के इस Blog में हम आपको बताएँगे की कैसे आपने अपने दिमाग तेज (Dimag tej) कैसे कर सकते है कैसे आप अपने बच्चो को पढाई में ब्रेन शार्प (Brain sharp) कर सकते है यानि यादास्त (Yadast) तेज करे या फिर बच्चो या फिर अपने मेमोरी पॉवर (Memory power) बढ़ा सकते है कैसे ब्रेन पॉवर बढ़ाये दिमागे को तेज करने के उपाए हिंदी में , हाउ तो इनक्रीस मेमोरी पॉवर इन हिंदी(how to increase memory power in hindi) , माइंड शार्प कैसे करे
अगर आपके दिमाग की यादास्त तेज है या फिर आप एक माइंड शार्प (Mind Sharp) स्टूडेंट है तभी आप लाइफ में सक्सेसफुल हो सकते है और जो भी पढोगे वो आपको लम्बे समय तक याद होगा और आपका पढाई में मन भी लगेगा अब दिमाग को तेज बनाने के लिए आपको इन्टरनेट में कई सारे उपाय (upay) या मंत्र (mantra) मिल जायेंगे लेकिन यहाँ पर हम आपको बेस्ट टिप्स देंगे यानि ये टिप्स आप रोजाना जिंदगी में अपना सकते हो और अपने माइंड और मेमोरी पॉवर तेज कर सकते है आइये जान लेते है की कैसे आप दिमाग तेज (dimag tej) कर सकते है ? (How to make the brain sharp tips in hindi) हाउ टो मेक ब्रेन शार्प टिप्स इन हिंदी.


दिमाग तेज कैसे करे ? माइंड शार्प करने के उपाए How to make the brain sharp tips in hindi

 1.  सही भोजन का सेवन करे

सायद आप नहीं जानते होंगे आप जो भी खाते हो पिटे हो वो आपके मेमोरी पॉवर या दिमागे तेज करने में बहोत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है अगर आप एक सही हेल्थी फ़ूड (Healthy Food) खाओगे तो आपका शरीर (body) स्वस्त रहेगा और अगर आपका शरीर ठीक रहता है तो ही आपका दिमाग सही काम करता है और दिमाग सही से काम करने लगे तो जाहिर सी बात है आपका दिमाग तेज (dimag tej) यानि माइंड शार्प (mind sharp) तो नीचे लिस्ट में कुछ लिस्ट दिए गए है आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए

दिमाग तेज करने के लिए क्या खाए (The Best Brain Food to Sharpen Your Memory & Focus)
  • फैटी फिश (Fatty Fish) खाए
  • माइंड शार्प करने के लिए ब्लू बैरीज़ (Blueberries)
  • ब्रोक्कोली (Broccoli) ये ब्रेन यानि के लिए बेस्ट फ़ूड होता है
  • डार्क चोकलेट (Dark Chocolate) जो दिमाग में ब्लड फ्लो करने मदद करता है
  • नट्स(Nuts) यानि बादाम खाए ये आपके मेमोरी पॉवर(memory power) को बढ़ाने में काफी मदद करता है
  • अंडे (Eggs) खाए रोजाना इसमें कई सारे विटामिन्स होते है जो दिमाग तेज करने में मदद करते है
  • हरी सब्जिया (Green vegetables) खाए ये ब्रेन शार्प करने में मदद करती है
दिमाग तेज करने के लिए क्या न खाए (Avoid food for your Brain)
  • शराब यानि अल्कोहल (Alcohol) का सेवन न करे
  • मसालेदार भोजन ( spicy foods) न खाए
  • स्मोकिंग (smoking) न करे
  • जंक फ़ूड (junk food) ज्यादा न खाए

 2. रोजाना एक्सरसाइज करे 

जैसा की आप लोग जानते ही रोजाना व्यायाम करने के कितने फायदे है इसके आप शरीर फिट और फाइन यानि दंदुरुस्त रहता है और अगर हमारा शरीर फिट रहता है तभी हमारा दिमाग यानि माइंड (mind) एक सही तरीके से काम करने लगते है दिमाग तो सही तरीके से काम करने के लिए शरीर को फिट रहना बेहद जरुरी है इसके लिए आप जिम (gym) जा सकता है मोर्निंग वाक (morning walk) कर सकते है या फिर रोजाना योगा (yoga) कर सकते है

दिमाग तेज करने के लिए सही एक्सरसाइज (Brain Exercises to Keep Your Mind Sharp)
  • रीड बुक्स लाउड (Read book loud) किताब तेज आवाज में पढ़े
  • नयी चीज़े करने की कोसिस करे अगर आप कुछ भी नया करते है तो इसमें आपको उस चीज़ के लिए  दिमाग लगाना होता जिससे आपका दिमाग यूज़ होगा और नयी नयी चीज़े के बारे में ट्राई करोगे तो आपके दिमाग का एक्सरसाइज होगा
  • माइंड गेम्स (Mind Games) खेले जी हा दिमाग वाले गेम्स जैसे की चैस(Chess) जैसे गेम्स खेलने से आपके दिमाग का एक्सरसाइज होता है जिससे आपका माइंड शार्प होगा
  • रोजाना नयी चीज़े सीखे अगर आप रोजाना कुछ नयी चीज़े सीखते है तो इससे भी आपका ब्रेन यानि शार्प होता है
  • फिजिकल एक्सरसाइज (Physical Exercise) करे
  • रोजाना योगा (Yoga) करे

 3. प्रयाप्त मात्रा में नींद ले

बहोत से लोग दिन रात मेहनत करते है लाइफ में सक्सेसफुल होने के लिए ये है लेकिन कुछ लोग बहोत ही कम सोते है यानि पर्याप्त मात्र में नींद नहीं लेते जो की एक बहोत बड़ी प्रॉब्लम हो सकती है अगर आप प्रयाप्त मात्र में नींद नहीं लेंगे तो आपके स्ट्रेस (Stress) की प्रॉब्लम हो सकती है आपका दिमाग हर वक्त भारी भारी सा लगेगा जिसे रोजाना आपका सर दर्द होगा अगर आप सही से सोते है इसलिए कहा जाता है ब्रेन को फ्रेश और शार्प करने के लिए प्रयाप्त मात्रा में नींद लेना बेहद जरुरी है कम से कम 7 से 8 घंटे बेस्ट माना जाता है पर्याप्त मात्रा में नींद लेने के लिए


 4. गाने सुने रोजाना कुछ समय के लिए

जी हा सायद आप जानते नही होगे की गाने सुनने से भी आपका दिमाग फ्रेश और माइंड शार्प यानि दिमाग तेज होता है जब भी आपको कुछ काम करने का मन न करे या फिर स्ट्रेस हो तो ऐसे में  गाने सुन कर आप अपने दिमाग को बूस्ट (Boost) कर सकते है या फिर कभी पढाई ज्यादा देर तक करलेते उसके बाद याद नही होता तो कोसिस करे की कुछ समय के लिए आप हेड फ़ोन (Head phone) लगाके के अपने पसंदीदा गाने सुने जो की आपके दिमाग को फ्रेश करने में मदद करता है


 5. ब्रेन गेम्स को खेले

अगर आपको फ्री समय में गेम्स खेलना पसंद है या फिर आपके बच्चे को गेम्स खेलना पसंद है तो ऐसे में आप ब्रेन गेम्स (Brain Games) खेल सकते है जैसे की चैस (चैस) , पजल (Puzzle) या फिर ऐसे गेम्स जिसमे दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल होता है ऐसे गेम खेलने से आपका माइंड सही तरीके से काम करने लगेगा और दिमाग तेज होगा

तो ये बेस्ट टिप्स है जिन्हें आप फॉलो कर सकते है अपने लाइफ में अपने दिमाग तेज करने के लिए ब्रेन शार्प (Brain sharp) करने के लिए

पढाई में मन कैसे लगाये और एक अच्छी पढाई कैसे करे सफल होने के लिए



लाइफ में अगर आपको एक महान यानि सक्सेसफुल इंसान बनना है तो आपको  मन लगा के पढना होगा उसके लिए आपको अपने तरफ से एक अच्छी पढाई पढनी होगी अब ऐसे में जब आपका पढाई में मन ही नहीं लगता तो आप एक अच्छी पढाई कैसे कर सकते है तो में आपको इस पोस्ट मई बताऊंगा की किस तरह आप अपनी पढाई में दिल लगा के पढ़ सकते है और इसको अपनी एक आदत बना सकते है
आज के ज़माने में पढने का मन किसी को नहीं करता और अगर आप किसी के दबाव मई आकर पढ़ रहे है तो फिर इससे आपको जिंदगी मई कुछ मिलने वाला नहीं है आप अपने पेरेंट्स(parents) के दबाव में आके पढ़ तो लोगे स्कूल कॉलेज पास भी लेकिन जब तक आपके मन में पढने की इच्छा नहीं होगी तब तक आपका पढना बेकार है

आज कल स्कूल कोलेजो में पढाई में इतना कॉम्पीटीसन है की अगर आप 40% या 50% मार्क्स से पास होते हो तो आपको कोई नहीं पूछता कॉलेज में एडमिशन के लिए भी आपको हाई परसेंटेज(%) चाहिए वरना आपको कोई भी कॉलेज एडमिशन नहीं देता हा वो बात अलग है की आप डोनेशन देके कॉलेज में एडमिशन ले लो तो ऐसे में आप जब तक पढाई को मन लगाके नहीं पढोगे तो आपका पढना बेकार है तो चलिए में आपको अच्छी पढाई करने के फायदे और नुकशान के बारे में थोडा सा बता देता हु और कैसे आप पढाई में मन लगा सकते है

पढाई में मन लगाके पढने के फायदे
अगर आप किसी किताबो को अच्छे से और मन लगाके पढ़ते हो तो आपको वो किताब जो पढ़ रहे है उसे पढने में रूचि आने लगेगा और फिर आपको जल्दी समझ आने लगेगा .
अगर आप ध्यान लगाके पढ़ते हो तो आपको कोई भी टॉपिक जल्दी याद होगा
आपको नींद नहीं लगेगी जब आप ध्यान से पढेंगे तो
पढाई में मन लगाके ना पढने के नुकशान
अगर आप पढ़ते वक्त ध्यान से नहीं पढोगे तो जो आपने याद किया वो आप अगले दिन भूल जाओगे
अगर आप पढ़ते वक्त इधर उधर देखोगे या ध्यान से नहीं पढोगे तो आपको पढाई बोअरिंग (Boring) लगने लगेगा
आप जो पढ़ रहे है उसे याद करने या समझने में टाइम लगेगा
अगर ध्यान लगाके नहीं पढोगे तो आपको नींद आना शुरू हो जायेगा
तो अब आप दोनों के बीच में अंतर देख सकते है तो अगर आप जब पढ़ रहे है अगर उस वक्त आपने पढाई में ध्यान नहीं लगाया तो आपको क्या क्या नुकशान हो सकते है तो नुशान सहने से अच्छा है की पढ़ते वक्त हम अपना ध्यान सिर्फ और सिर्फ पढाई में लगाये

12th पास करने के बाद क्या करे आर्ट्स कॉमर्स साइंस में
10th पास करने के बाद क्या करे ?
दिमाग तेज कैसे करे
क्लास में टॉप कैसे करे

पढाई में मन लगाने के तरीके

हमने पढाई करते वक्त ध्यान लगाके पढने के फायदे और नुकशान के बारे में जान लिया है तो अब हम अपने मेन टॉपिक यानि की पढाई में मन कैसे लगाये इसके बारे मई बात करते है में आपको कुछ टिप्स दूंगा जिसे आपको रोज फॉलो करना है इसी टिप्स को अगर आप अपने रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाते है तो यकीन मानिये आपकी रूचि पढाई के तरह धीरे धीरे सत पर्तिसत बढ़ने लगेगी .

1.टाइम टेबल (Time Table) बनाये पढने के लिए

जब आप स्कुल जाते हो वहा आपको जो भी टीचर पढ़ाने आता है तो उनका एक समय सारणी होता है जिसे हम टाइम टेबल भी कहते है उसी टाइम टेबल के अन्दर अध्यापक आपको पढ़ाने के लिए आता है सेम इसी प्रकार आपको भी अपने स्टडी के लिए एक समय सरणी बनाना है और इसी समय सारणी को आपको रोजमर्रा  की जिंदगी में अपनाना है जब आप एक टाइम टेबल को फॉलो करते है तो इसके आपको बहोत फायदे होंगे
ध्यान रखे : शुरुवात में आपको ज्यादा देर तक पढाई नहीं करनी है अगर आपको पढने में बिलकुल रूचि नहीं है और आपने अभी अभी पढने के लिए मन बनाया है तो आपको शुरुवात में एक दिन में सिर्फ 1 या 2 घंटे पढना है ऐसा करने से आपको पढाई में मन लगने लगेगा , धीरे धीरे आप इस समय अवधि को बढ़ा सकते है लेकिन याद रखे शुरुवात में आपको ये गलती नहीं करनी जो बहोत से लोग करते है ज्यादातर लोग शुरू में ही 4-5 घंटे पढने लग जाते है जबकी आपको इतने देर तक पढने की आदत नहीं है फिर भी आप पढ़ते है तो ऐसे में आपको कुछ समझ नहीं आएगा और आपने जो पढ़ा है वो भी आप भूल जाओगे तो ये गलती आप न करे
इंग्लिश भाषा को कैसे बेहतर बनाये 5 बेस्ट टिप्स
पढाई करते समय नींद और आलसपन दूर कैसे करे

टाइम टेबल बनाके पढने के फायदे :

  • जब आप टाइम टेबल बनाके पढेंगे तो आपको पता होगा की कब क्या पढना है
  • टाइम को मैनेज कर पाएंगे

2.ग्रुप बनाके पढ़े (Group Study)

अगर आपको पढाई करने का बिलकुल भी मन नहीं करता है तो आप ग्रुप स्टडी यानि की अपने दोस्तों, क्लास मेट के साथ बैठ के पढने की कोसिस करे ऐसा करने से जब आप पढने बैठोगे तो आप बोर नहीं होगे क्यों की आपके साथ आपके क्लास मेट दोस्त होंगे जिनसे आप बीच बीच मई हसी मजाक कर सकते हो  इससे पढाई में मन लगने लगेगा .

ग्रुप स्टडी करने के फायदे :

  • पढ़ते वक्त कभी बोर नहीं होगे
  • जल्दी समझ में आएगा
  • प्रॉब्लम शेयर और डिसकस(discuss) कर सकते हो

3.हमेसा नोट्स बनाके पढ़े

जब भी आप पढने बैठे तो याद रखे जो भी आपने पढ़ा है उसके नोट्स बना ले नोट्स बनाने से आपको जल्दी समझ में आ जायेगा और यही स्टडी नोट्स आपको एग्जाम (Exam) में बहोत मदद करता है और अगर आप बाद में कुछ भूल जाते है तो आप नोट्स से देख के आसानी से समझ सकते है और ये आपको पढाई में मन लगाके पढने मई बहोत मदद करता है

नोट्स बनाके पढने के फायदे

  • रिवीजन के लिए बेस्ट होता है
  • एग्जाम में मदद करता है
  • टाइम बचाता है

4.पढाई के लिए एक जगह चुने

अगर आप घर में पढने के लिए एक फिक्स जगह चुने तो ये आपको लिए बेस्ट होगा लेकिन जगह ऐसा होना चाहिए जहा आपको की डिस्टर्ब (Disturb) न करे जहा आप सांति से पढ़ सके अगर आप रोज अपने पढने की जगह बदलते रहते है तो इससे आपको पढने का मन  नहीं करगे और आपका पढाई से मन हटने लगेग इसलिए आपको एक सही जगह चुनना जरुरी है

5.पढाई का सारा सामान पढ़ते वक्त अपने पास रखे

जब भी आप पढने के लिए बेठे तो उससे पहले आपको पढाई में भी चीज़े चाहिए वो लेले जैसे की किताब कॉपी पेन पेंसिल इत्यादि बाद में अगर आप कुछ चीज़ भूल जाते है और बीच में पढ़ते वक्त उठ के वो चीज़ लेने चले जाते है तो इससे आपका ध्यान हट जाता है और फिर आपका पढाई में मन नही लगता तो ये बाद ध्यान में रखे जब भी आप पढने बेठे.

सरांस 

तो ये थे कुछ टिप्स जिन्हें आप रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाए  जैसे की पढने के लिए अपना एक टाइम टेबल बनाये ,कोसिस करे ग्रुप स्टडी करने की , और जब भी पढ़े तो उसके बाद आपने जो भी पढ़ा उसके नोट्स बना ले ताकि बाद में दुबारा आपको पूरा पढने की जरुरत नहीं सिर्फ आप नोट्स से पढ़ सकते है , पढने एके लिए आप एक जगह चुन ले ,रोज वहि जगह पे पढने की कोसिस करे ,और ध्यान रहे पढ़ते वक्त आपके पास पढने का सारा सामान होना चाहिए ये सब टिप्स आपको बहोत मदद करेगी  उसके बाद फरक देखिये आपको पढाई में मन लगने लगेगा उसके बाद आपको खुद ही पढने का मन लगने लगेगा तो जब खुद ही मन में पढने का विचार आने लगेगा तब आपको जिंदगी में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता . 


Sunday, February 2, 2020



Communication Skills को बढ़िया बना सकते हैं. इससे पहले कि हम अपनी Communication Skills को बढ़िया करने के बारे में सोचें, उससे पहले हमें यह पता होना चाहिए कि बढ़िया Communication skills होने के क्या benefits हैं?

इसका जवाब बहुत आसन है. यदि आप society (समाज) में अपना सर ऊँचा करके गर्व और शान से अपनी जिन्दगी व्यतीत करना चाहते हैं तो उसके लिए बढ़िया communication skills होना बहुत ज्यादा ज़रूरी है. Moreover, यदि आपके पास बढ़िया communication skills के गुण होंगे, हर एक व्यक्ति आपकी personality की तरफ आकर्षित होगा.

Communication skills बढ़ाने के 7 नुस्खे

1. जानिए कि communication वास्तव में क्या है

Communication basically दो लोगो के बीच में अलग-अलग तरीकों (जैसे कि लिख कर, इशारों से, बोल कर आदि) द्वारा signals या messages के transfer को कहा जाता है. यह एक ऐसा तरीका भी है जिसे हम अपने रिश्तों को बनाने और modify करने के लिए use करते हैं.

2. जो आप सोचते हैं, उसे बोलने की हिम्मत रखें

यह सोचने में पूरा आताम्विश्वास रखें की जो conversation (बातचीत) चल रही है उसमे आप निडर होकर अपना योगदान दे सकते हैं. कुछ समय लीजिये और जानिए कि आप दूसरों को क्या सलाह दे सकते हैं और उनके कार्य में उनकी कैसे मदद कर सकते हैं. कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि यदि वे बोलेंगे तो उनके जवाब ओ को prefer नहीं किया जायेगा. ऐसा मत सोचिये और बिना घबराए अपने विचार दूसरों के समक्ष निडर होकर रखिये.

3. Practice कीजिये

Advanced Communication skills को विकसित करना आम interactions से ही शुरू होता है. Communication skills को आम जिन्दगी में हर रोज़ सामाजिक से लेकर professional स्तर पर practice किया जाना चाहिए. नए skills को उभरने में समय लगता है, पर हर एक बार जब आप अपनी communication skills को use करते हैं, आप अपने आप को मौकों और भविष्य की सान्झेदारियों के लिए तैयार करते हैं.

4. आँखों से संपर्क बनाये और Gestures (इशारे) का प्रयोग कीजिये

चाहे आप बोल रहें हो या सुन रहें हो, यदि आप व्यक्ति की आँखों में देख रहें हो जिनसे आप बात कर रहें हैं, उससे आपकी interaction कही ज्यादा सफल होती है. आँखों का संपर्क आपके partner में interest और उत्साह पैदा करता है कि वह भी बदले में आप में interest ले.

अपने हाथों या face का प्रयोग gestures (इशारे) बनाने के लिए कीजिये. अपने पूरे शरीर को बोलता हुआ बनायें. किसी एक व्यक्ति या छोटे groups में बातचीत करते समय छोटे gestures का प्रयोग कीजिये. Gestures भी उस हिसाब से बढ़ते रहने चाहिए, जैसे-जैसे आपके group का size बढ़ता हो, जिन्हें आप attend कर रहें हों.

5. Present करने के तरीके में Symmetry

अपने शब्दों, इशारों और facial expressions (चेहरे के हाउ-भाव) को एक ही टोन में रखें. कहने का अर्थ यहाँ पर ये हैं कि इन सब में एक symmetry होनी चाहिए. उद्धरण के लिए यदि आपको एक negative message देना है तो उसी हिसाब से अपने सारे expressions को करना पड़ेगा और वह भी एक साथ. कुछ शब्दों से कई गुना ज्यादा body language (शरीर की भाषा) बोलती है. आपके शरीर के अंदाज़ से ही पता लग जाता है कि आपका क्या करने का मन है. यदि आप अपने शरीर को कुछ इस तरह act करें कि आप सभी को सुनने के लिए तैयार हैं या बताने के लिए तयार हैं तो वो आपकी communcation skill का एक plus point होगा.

6. Attitude और feelings पर गौर करें

जो आपका communication skills में attitude और behavior (स्वभाव) होगा उसका आपकी बात चीत के मुद्दे पर बहुत अधिक impact (असर) पड़ेगा. ईमानदारी, शांति, आशावादी, संस्कारी आदि होने के गुण आपके स्वभाव को और ऊँचा उठाते है और आपकी communication skill को बेहतर बनाते हैं. आपको अपनी listening skills को भी बढ़िया बनाना पड़ेगा. क्योंकि आप एक अच्छे speaker केवल तभी बन सकते हैं यदि आप एक अच्छे listner बनेंगे. वैसे भी किसी भी प्रकार के communication में जितना महत्त्व sender का होता है उतना receiver का भी होता है.

7. शब्दों और वाक्यों को एक अंदाज़ में बोलना सीखिए

शब्दों और वाक्यों के अंदाज़ को सुधारने के लिए नीचे दिए गए tips को पढ़िए:

  • अपने शब्दों को साफ़-साफ़ कहिये और हिच-किचाए न. ऐसी कोशिश कीजिये की दूसरों को आपको बात repeat करने के लिए न कहना पड़े.
  • अपने शब्दों का सही से उच्चारण कीजिये. (pronounce correctly).
  • सही शब्दों का प्रयोग कीजिये.
  • अपनी आवाज़ को develop कीजिये और animate कीजिये. Dynamics का बोलते समय use कीजिये.
  • अपनी आवाज़ की आयतन (Volume) पर ध्यान दीजिये और सही volume को चुनिए.

Saturday, February 1, 2020


Will Power (दृण इच्छा शक्ति) के बिना सफलता पाना असंभव है, यहाँ तक की इच्छाशक्ति और आत्म-नियंत्रण सुखी जीवन के लिए भी आवश्यक हैं। दृण इच्छा शक्ति ही है जो हमें तनावपूर्ण स्थिति में हौसला देती है। जिस प्रकार धीमी आँच पर खाना नहीं बनता या बहुत देर में बनता है उसी प्रकार कमज़ोर इच्छाशक्ति के बिना सफल होना अपने लक्ष्य पर पहुंचना बहुत मुश्किल है।

इच्छा शक्ति क्या है ? (What is Will Power ?)

इच्छा शक्ति दो शब्दों से मिलकर बना है ; इच्छा + शक्ति = इच्छा शक्ति।  पहले ज़रूरी है किसी चीज़ को पाने की, किसी काम में सफल होने की आपकी इच्छा (Will), उसके बाद उस इच्छा को बनाये रखने की शक्ति (Power)। अपने फैसले पर अपनी आदतों को बदलने और किसी काम में दृण रहने की शक्ति ही आपकी इच्छा शक्ति है।

आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते है यह आपकी इच्छा है, उसके लिए आपको व्यायाम करना होगा, जो आपके लिए एक आलस्य भरा काम हो सकता है। इसके बाबजूत आपकी इच्छाशक्ति दृण है, तो आप जो चाहते हैं वो होगा।

आप कुछ भी पाना या छोड़ना चाहते हैं, यह तभी संभव हो पाता है जब आपकी इच्छा शक्ति दृण होगी 

इच्छाशक्ति ही आपके संकल्प को साकार बनाती है। आप अपनी असफलताओं से, अपनी मुसीबतों से तभी लड़ सकते हैं जब आपकी इच्छा शक्ति मज़ूबत हैं। जो लोग जीवन में सफल नहीं हो पाते उसका प्रमुख कारण इच्छाशक्ति का न होना है। अपनी इच्छाशक्ति के बल पर आप बड़ी से बड़ी बाधाओं को भी पार कर लेते है।

इच्छाशक्ति कैसे बढ़ाये ? How to Increase Will power ?

इच्छाशक्ति (Will Power) एक ऐसी प्रतिक्रिया है जो हमारे मानसिक और शारारिक दोनों पर निर्भर करती है। इच्छाशक्ति (Will Power) को बढ़ाया जा सकता है। इच्छाशक्ति को कैसे बढ़ाया जाये – इसके लिए कुछ बिंदुओं को जानते हैं –

तनाव को कम करना सीखें (Reduce Stress)

इच्छाशक्ति में ‘शक्ति’ शब्द का प्रयोग हो रहा रहा है, जबकि तनाव हमारी मानसिक और शारारिक शक्ति को कमज़ोर करता है। तनाव में आप कोई बड़ा फैसला नहीं ले पाते, इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि तनाव में आप जो भी फैसला लेते हैं वो आपको गलत लगता है। आपका तनाव में आना आपकी इच्छाशक्ति (Will Power) को कम कर देता है।

जितना हो तनाव से बचना चाहियें। जब भी आपको तनाव महसूस हो गहरी सांस लें और रोक लें जब आपको भारीपन लगने लगे तो सांस छोड़ें और तवाव कम होता हुआ महसूर करें। तवाव का दूर रखने में योगा बहुत ही लाभकर है।  योग द्वारा आप तनाव को दूर कर सकते हैं। 

सकारात्मक रवैया (Positive Attitude)

सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से आपका जीवन का दृष्टिकोण व्यापक, संभावनाओं से भरा लगता है। सकारात्मक सोच आपके इरादों को दृण करते हैं जिसके फलस्वरूप आपकी इच्छाशक्ति बढ़ जाती है।

सोच से आप स्वाभाविक रूप से बेहतर कौशल विकसित कर सकते हैं।

किसी भी कार्य के प्रति सकारात्मक रवैया आपमें कॉन्फिडेंस लाता है, कॉन्फिडेंस आपके अंदर दृण इच्छाशक्ति का विस्तार करता है। । नकारात्मक दृष्टिकोण भय को बढ़ावा देते हैं, और ध्यान और मन को संकुचित करते हैं। हमेशा सकारात्मक सोचें, सकारत्मक निर्णय लें, जोकि इच्छाशक्ति को बढ़ने के लिए अनिवार्य है।

खुद को प्रोत्साहित करें  (Encourage Yourself) 

किसी काम को करने से पहले आप कहते हैं ‘मैं नहीं कर सकता पर कोशिश कर लेता हूँ।’ आप सोचिये आपकी इच्छाशक्ति ऐसा कहने से बढ़ेगी या कम होगी ? यकीनन कम हो जायगी। हर बार किसी काम को करने से पहले आप कहते हैं मैं नहीं कर पायूँगा तो आप एक प्रतिक्रिया का  लूप बना रहे होते हैं जो आपकी इच्छाशक्ति (Will Power) ख़तम कर देता है।

आप प्रश्न करें ‘मैं यकीनन कर पायूँगा या कर पाऊँगी’। आप सोचिये आपकी इच्छाशक्ति ऐसा कहने से बढ़ेगी या कम होगी ? यकीनन बढ़गी। इच्छाशक्ति के बढ़ने से आप सोचते है ‘कैसे होगा। इच्छाशक्ति के न होने पर आप सोचते हैं ‘नहीं होगा’। इच्छाशक्ति होने पर आप काम के रास्ते ढूढ़ते हैं  और न होने पर आप बचने के रास्ते ढूढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें ; आपको कौन रोक रहा है ? Hindi Motivational Story on Positivity

किसी भी काम को करने से पहले  आपके अंदर से आवाज़ आनी चाहियें यह मैं कर लूंगा।  जब आप ऐसा कहते हैं तो आपकी इच्छा शक्ति बढ़ जाती हैं फिर आपको करने के रास्ते दिखना शुरू हो जाते हैं। एक पुरानी कहावत है ‘जहाँ चाह वहाँ राह। खुद को प्रोत्साहित करते रहें। आप जैसा सोचते हैं आप वैसा ही करने लगते हैं और आप जो चाहते हैं वैसा ही होने लगता है।

व्यायाम और पोषण (Exercise and Nutrition) 

यदि आप थके हुए हैं, कमज़ोरी महसूर कर रहे होते हैं या बीमार हैं तो आपकी इच्छाशक्ति भी कम होती जाती है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है। एक स्वस्थ शरीर जोश से भरा हुआ होता है। एक स्वस्थ दिमाग निर्णय लेने में सक्षम होता है और इच्छाशक्ति मज़बूत होती है।

आप आलस्य से भरे हुए, झुके कन्धों, झुकी हुई गर्दन और मुरझाये हुए चेहरे से एक मज़बूत इच्छा शक्ति नहीं बना सकते, इसके लिए आपको, आपके शरीर को स्वस्थ रखना होगा जोकि प्रतिदिन व्यायाम और अच्छे पोषण आहार से ही संभव है।

अपनी सीमाएँ बढ़ाएँ (Increase Your Limits)

अपने आप को एक दायरे में न बांधें।  अपनी सीमायें (Limits) को धीरे धीरे बढ़ायें। जैसे जैसे आप अपनी सीमाओं को बढ़ाते जाते हैं आपकी इच्छाशक्ति भी बढ़ती जाती है।

ध्यान (Meditation)

आपकी इच्छाशक्ति का बढ़ना या कम होना आपकी मानसिक प्रतिक्रिया के परिणाम स्वरुप प्रभावित होती है।  ध्यान के द्वारा आप अपनी इच्छाशक्ति को बढ़ा सकते हैं। हो सकता है Meditation सुनने में एक साधारण सा शब्द लगे, लेकिन यह शब्द वो कर सकता है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते।

अपने ऊपर विश्वास रखें (Believe in Yourself)

यदि आपको अपने ऊपर विश्वाश नहीं है तो कोई और आप पर  विश्वास क्यों करेगा। हो सकता है  कि हर बार आप बेहतर न कर पायें पर घवराने और निराश होने से कुछ हाँसिल नहीं होता बल्कि आपकी इच्छाशक्ति भी कम होती जाती है।

वक्त चाहें कैसा भी हो आप अपने आप पर हमेशा विश्वाश रखें, गलतिओ से हमेशा सीखने की कोशश करते रहें। अपनी इच्छा शक्ति को कभी कम न होने दें।

धैर्य रखें (Be Patient)

जब आप हड़बड़ाहट में होते हैं तो अक्सर गलत फैसले लेते हैं जिसके कारण आप अपनी इच्छाशक्ति को खोते जाते हैं। हमेशा धैर्य रखें। जब किसी काम को आप धैर्य रखकर करते हैं तो उस काम को बेहतर तरीके से कर पाते हैं। आपका धैर्य रखना आपकी इच्छाशक्ति को बढ़ता है।

सामना करें (Face Up)

किसी भी चीज़ से बचना आपकी इच्छाशक्ति को कमज़ोर करता जाता है। वो चीज़ कोई भी समस्या हो सकती है, व्यक्ति हो सकता है, हालात हो सकते हैं या कोई समय हो सकता है। हर उस चीज़ का सामना करें जिससे आपको डर लगे। जैसे जैसे आप उन चीज़ो का सामना करने लग जाते हैं जिनका सामना आप नहीं करना चाहते, आपकी इच्छाशक्ति बढ़ती जाती है।

ईर्ष्या मत करो (Don’t be Jealous)

आपको शायद ऐसा न लगे पर वास्तव में आपका ईर्ष्या करना आपकी इच्छाशक्ति का अंत कर देता है। आप महसूस करें यदि आप किसी व्यक्ति के व्यापार को लेकर, किसी के पैसे को लेकर, किसी की सफलता को लेकर उससे ईर्ष्या करते है तो आप उस व्यक्ति से ईर्ष्या नहीं करते बल्कि आप ऐसा नहीं बन पा रहे इस बात को लेकर अपने आप को कोसते हैं आपके अंदर हीन भावना का जन्म होता है। इसी भावना आपकी इच्छाशक्ति को बिलकुल ख़त्म कर देती हैं।  अगर आपको अपनी इच्छाशक्ति को बढ़ाना है तो किसी से भी ईर्ष्या न करें।

दोस्तों ऊपर दिये इन तरीकों से अपनी इच्छाशक्ति को बड़ा सकते हैं।

उम्मीद करता हूँ यह  “दृण इच्छाशक्ति (Will Power) क्या है और इच्छा शक्ति कैसे बढ़ाएं ?” आपके लिए हेल्पफुल होगा। कृपया कमेंट कर अवश्य बतायें, आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। शेयर करें, जुड़े रहने की लिए Subscribe करें . धन्यवाद

Self-Image क्या है और Self-Image कैसे Improve करें ?



आपकी सफलता में, आपकी Social Life में Self-Image का बहुत Important Role है। आप सफल होंगे,  लोग आपका सम्मान करेंगे, ये सब आपके लिए आपकी राय पर Depend करता है। यानि आप अपने बारे में क्या सोचते हैं और आप अपने आप को किस तरह से देखते हैं, इस बात पर Depend करता है। आप अमीर है, आप गरीब है, आपके Bank Account में कितने पैसे हैं,  Self-Image का इससे कोई लेना देना नहीं है। तो आखिर Self-Image हैं क्या ?

सेल्फ-इमेज क्या है और सेल्फ-इमेज कैसे इम्प्रोवै करें ?

Self-Image क्या है ?

Self-Image का सीधा सा मतलब है आप अपने आप को कैसा अनुभव कराते हैं। आपकी सोच आपके लिए नकारात्मक भी हो सकती है और सकारात्मक भी। जब आप किसी फील्ड में जाते हैं, किसी बिज़नेस में जाते हैं या किसी जॉब में जाते हैं तो आप अपने आप को जो भी विश्वास दिलाते है, आपका माइंड उसी तरह से उसे सच करने में लग जाता है।

आप यह भरोसा करने लगते हैं की मैं इस फीड में सफल हो जाऊँगा तो आप उसी दिशा में आगे बढ़ने लगते हैं। यानि आपकी Self-Image इस तरह की हो जाती है की आप उसी दिशा में बढ़ें। Self-Image का सीधा सा मतलब है की हम लोगों के साथ कैसे बातचीत करते हैं और अपना जीवन कैसे जीते हैं।

हमको Actually में कैसे मालूम होता है की हमारी शकल कैसी हैं ? जी हाँ शीशे में देखकर ! जब हम किसी प्रतिबिम्ब में देखते हैं तभी हमें हमारी शकल दिखती है और हम जान पाते हैं की हमारी शकल Actually में वो है जो हम शीशे में देख रहे हैं। मान लीजिये हमारे पास शीशा नहीं है, तो हमको कैसे मालूम होगा की हमारी शकल कैसी है। जी है लोगों द्वारा – यानि जो लोग हमारे बारे में बताएंगे हम उसी को मानने लगेंगे।

यह उदाहरण मैंने इसलिए दिया है कि अक्सर यही होता है। जब आप किसी काम को करने के बारे में सोचते हैं तो लोगो के नेगेटिव कमैंट्स आपकी Self-Image पर प्रभाव डालते हैं। आप अपने आप को वैसा ही अनुभव करने लगते हैं जैसा लोग आपको करा रहे हैं। या आप वो अनुभव करते हैं जो आप अपने आप को करा रहे हैं.

हम तभी सफल होते हैं जब हम अपने आप को सफल मानने लगते हैं। जब हम यह मानने लगते हैं तो हम उसी तरह काम करने लगते हैं। जब एक बच्चा इस दुनिया में आता है तो इसकी Self-Image कुछ नहीं होती है। वो अपने बारे में कुछ नहीं सोच रहा होता है। जब बच्चा धीरे धीरे खड़ा होता है और चलना शुरू करता है तो उसे ठीक से चलना नहीं आता फिर भी उस बच्चे के घरवाले उस बच्चे का प्रोत्साहन करते हैं, उसे  Encourage करते हैं, हालाँकि बच्चे के पैर पूरी तरह से बच्चे के शरीर को उठाने के लिए तैयार नहीं होते हैं पर घरवालों के प्रोत्साहन से वो जान लेता है की मैं कर सकता हूँ और वो चलने लगता है। यहीं से  उसने  अपनी सेल्फ इमेज बनाना शुरू कर दी।

यही बच्चा जब पढ़ने लगता है तो घरवाले और बच्चों का उदाहरण देकर उसे Discourage करते हैं – ‘ये देखो शर्मा जी का बेटा कितना होशियार है। पढाई में हमेशा फर्स्ट आता है और तुम पढाई में बिलकुल भी अच्छे नहीं हो।’ अब बच्चा उसी तरह से अपनी सेल्फ इमेज बनाने लगता है। यदि माँ बाप बच्चे को उसी तरह Encourage करें जैसे उन्होंने बच्चे के चलना सीखते हुए किया था जो क्या बच्चा इम्प्रूव नहीं कर पायेगा। जी हाँ बिलकुल करेगा।

Positive Self-Image क्यों जरूरी है ?

1 – जब आप अपनी इमेज सकारात्मक बना लेते हैं तब आप खुद से प्यार करते हैं. आप दूसरे लोगों को खुश करने के लिए इतनी कोशिश नहीं करते। दूसरे लोग आपके बारे में क्या नकारात्मक बोलते हैं आप उस पर विश्वास नहीं करते। आप उस पर विश्वास करते हैं जो अपने अपने बारे में Self-Image बना रखी है।

2 – Positive Self-Image बनाने से जीवन आसान हो जाता है। चारों तरफ नकारात्मकता के बीच आप खुद को सकारात्मक रख पाते हैं। आप अपनी सोच का दायरा बढ़ाते हैं। आप वो कर पाते हैं जो दूसरों को असंभव लगता है।

3 – Positive Self-Image से आप जीवन के बारे में अधिक सहज हो जाते हैं, और यह आपके आंतरिक तनाव को भी कम करता है।

4 – सामाजिक दायरा बढ़ता है। लोग स्वाभाविक रूप से आपकी ओर आकर्षित होते हैं।

5 – आप अपनी क्षमताओं को पहचानने लगते हैं जिससे आप कठियाईयों और चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं और आपकी सफलता की संभावना भी बढ़ती है।

Self-Image कैसे Improve करें ?

Self-Image आपकी मानसिकता पर निर्भर है। आप जैसी मानसिकता बनाते हैं, आपको Self-Image भी वैसी होती जाती है। मानसिकता दो प्रकार की होती है एक आतंरिक और दूसरी बाहरी। आतंरिक मानसिकता – जो आप अपने बारे में सोचते हैं और बाहरी जो लोग आपके बारे में कहते है और आप उस तरह से सोचते हैं।

इन विचारों द्वारा आप अपनी Self-Image बनाते हैं –

  • 1 – आपका अपने बारे में क्या विचार है ?  यानि आपको क्या लगता है आप किस तरह के इंसान हैं।
  • 2 – शारारिक रूप से आप अपने आपको कैसा महसूस करते हैं।
  • 3 – आप इस बारे में क्या सोचते हैं कि दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते है।
  • 4 – आप अपनी तुलना दूसरे लोगों से कैसे करते हैं। या दूसरे लोगों के बारे में आप क्या सोचते हैं।
  • 5 – आपको क्या पसंद है और क्या नहीं।

सबसे पहले आपको अपने या दुसरो द्वारा दिए गए नकारात्मक विचारों को त्यागकर सकारात्मक विचारों को Accept करना होगा। तभी आप अपनी Self-Image को Improve कर पाएंगे।  इसके लिए  –

1 – आपको यह मानना होगा की हर कोई परफेक्ट नहीं होता। अगर किसी में बुराई है तो अच्छाई भी होती है। और यदि अच्छाई है तो कोई न कोई बुराई या कमी होती है। याद रखे आप जैसे हैं परफेक्ट हैं आप जैसा कोई दूसरा नहीं। सबसे पहले इस बात को माने की ‘I’m Perfect’ और ऐसे ही Self-Image Develop करें।

2 – कभी कभी हम अपने बारे में ही नकारात्मक बोलने लगते हैं। इसे आत्म आलोचना कहते हैं। ऐसा करना बंद करना होगा। आप अपने आप से सकारत्मक बोलिये। आप अंदर ही अंदर यह बोलिये की मैं बेहतर हूँ और मैं इस काम को बेहतर तरीके से करूँगा।

3 – खुद के प्रति ईमानदार रहें। ज्यादातर लोग अपनी गलतियों को नहीं मानते इससे वो इसे सुधारते भी नहीं। अगर आपसे कोई गलती होती है और आप उसे नहीं मानते। लेकिन आपका मन जनता है की गलती है तो आप अपनी Self-Image उसी हिसाब से बना लेते हैं। तो सबसे पहले गलतियों को स्वीकार करना सीखें जिससे आप उन्हें सुधार सकें।

4 – कुछ चीज़े ऐसी होती हैं जिन्हे हम बदल नहीं सकते। उन चीज़ो के लिए दुखी होने से या कोसने से कुछ फायदा नहीं। इससे अच्छा आप उन चीज़ो पर ध्यान दीजिये जो आप बदल सकते हैं और उन पर काम कीजिये।

5 – किसी भी दूसरे व्यक्ति से अपनी तुलना न करें। जब हम ऐसा करने लगते है तो हम ऐसी ही Self-Image बना लेते हैं और दुखी होते रहते हैं। हम वो नहीं कर पाते जो हम हैं। हम दूसरे की खड़ी फसल देखकर अपनी खाली ज़मीन को देखते हैं और दुखी होते हैं और अपनी ज़मीन में फसल उगाने के बारे में नहीं सोचते।

6 – लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपका अच्छा व्यवहार आपके लिए भी एक अच्छी Self-Image बनाता है।

7 – कभी यह न बोले की यह मुझसे नहीं होगा या मैं यह नहीं कर पायूँगा। हमेशा कोशिश करने वाले व्यक्ति बने।

8 – आपकी Self-Image का Direct Connection आपके Confidence से है। लोगो से मुस्कुराते हुए और गर्मजोशी के साथ मिलें। लोग आपसे प्रभावित होते हैं और आपकी Self-Image भी Develop होती है।

9 – आप अपने पहानवे पर, बैठने के तरीके पर भी ध्यान दें।

10 – समस्याओं को अवसर के रूप में देखने का प्रयास करें। समस्याओं को दखने की बजायें उसके समाधान के बारे में सोचें।

11 – प्रेरणादायक किताबें पढ़ें / लेख पढ़ें, प्रेरणादायक फिल्मे / वीडियो देंखें।

12 – नियमित Exercise की आदत डालें।

13 – हमेशा कुछ नया सीखते रहें।

14 – हर छोटे से छोटा काम जो जरूरी है उसे Importance दें।

15 – अपने से Junior लोगों के साथ भी सम्मान से बात करें।

इसके आलावा आप वो काम कभी न करें जिससे नकारात्मक भावना पैदा हो। आपकी सकारात्मक भावना और दिए गए सुझवों से आपकी Self-Image Improve होने लगेगी।