इंसानी दिमाग सवालों से भरा रहता हैं इंसान हर समय किसी न किसी सवाल का जवाब ढूंढता रहता हैं. और ज्यादातर सवालों के जवाब मिल जाते हैं. लेकिन दोस्तों एक सवाल ऐसा हैं जिसका उत्तर बहुत कम लोग ही ढूंढ पाते हैं वो सवाल है
क्या एक साधारण इंसान अमीर बन सकता हैं ?
आज हर इंसान अपने जीवन में सफल होने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रहा हैं, दिन रात काम कर रहा हैं. लेकिन फिर भी सफलता किसी किसी को ही मिल पाती हैं और जो लोग असफल होते हैं वो इसे किस्मत का खेल समझ लेते हैं. लेकिन मेरे दोस्त सच तो ये हैं की सफल होने और अमीर बनने के लिए सही प्लेटफॉर्म जरुरी होता हैं. इसमें कोई शक नहीं की आप बहुत मेहनत कर रहे हे लेकिन शायद आप आप अपनी ऊर्जा को सही जगह पर नहीं डाल रहे हैं।
तो चलिए देखते हैं कि हमारे पास पैसा बनाने के तरीके क्या हैं:
किसी और के लिए काम करना, यानी, JOB
आज दुनिया में अधिकतम लोग “नौकरी” नाम की गाडी में सवारी कर रहे हैं जहां वे अपना समय और ज्ञान को कुछ निश्चित पेसो के अपने मालिक को बेक देते हैं और उस निश्चित राशि को कहते हैं सैलरी।
Self Employment
वकील, इंजीनियर्स, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, किराने की दुकान का मालिक, कुछ ब्रांडेड कंपनी के शोरूम के मालिक होने वाले लोग “स्व-नियोजित” श्रेणी के अंडर आते हैं। इस श्रेणी के लोग पैसा बनाने के लिए अपने आप को ही काम में शामिल कर लेते हैं।
Business (जहां 100 लोग आपके लिए काम कर रहे हैं)
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि “Self Employed” होने और “Businessman” होने में एक बड़ा अंतर है। आम तौर पर हमारे समाज में अगर कोई छोटी दुकान खोलता है, तो कहा जाता हैं कि वे Business कर रहा हैं। “Self Employed” होने और “Businessman” होने के बीच का अंतर यह है कि यदि आपका काम आपकी गैरमौजूदगी में नहीं बढ़ रहा है तो आप “Self Employed” हैं, जबकि “Business” में आपके होने की जरूरत नहीं है। यहां तक कि जब आप कंही दूर भी हैं तो भी आपका Business बढ़ेगा। सिर्फ इसलिए कि आपके पास एक टीम है, जो आपके लिए काम कर रही हैं और आप अपने समय का लाभ उठा रहे हैं.
Investment
ये वे लोग हैं जो बड़ी मात्रा में निवेश करते हैं और बदले में पैसा कमाते हैं। उदहारण – मुकेश अम्बानी ने JIO सिम में ₹2,284.2 करोड़ का निवेश करके अपने लिए जीवन भर पैसे कमाने का रास्ता बना लिया, ये अपने लिए कभी काम नहीं करते, इनका पैसा इनके लिए काम करता हैं।
लेकिन मुझे नहीं लगता की शायद आपको आपका जवाब मिला होगा। जवाब जानने से पहले यह समझना आपके लिए ज्यादा जरूरी है कि आप एक नौकरी या स्वयं के पेशे के माध्यम से क्यों अमीर नहीं बन सकते हैं:
आपकी आय आपके प्रयासों और समय पर निर्भर होती है, तो आपके लिए आय फॉर्मूला है:
INCOME = SKILLS * TIME
जहां Skill और Time दोनों हमेशा एक व्यक्ति के लिए सीमित होते हैं, क्योंकि एक व्यक्ति बाजार में उपलब्ध सभी Skills कभी हासिल नहीं कर सकता है, दूसरी बात एक व्यक्ति के लिए दिन में 24 घंटे से अधिक काम करना असंभव है, क्योंकि भगवान ने एक दिन में केवल 24 घंटे ही दिए हैं।
इससे बात को पढ़ने और महसूस करने के बाद कि आपको ये तो जरूर समझ आ गया होगा की एक आम आदमी के लिए अकेले काम करके आमिर होना संभव नहीं है, और हमारे जैसे आम आदमी के लिए एक बड़ा Business करने या एक बड़ा Investment करने की हिम्मत ही नहीं हैं, आप सोच सकते हैं कि आपके लिए अमीर बनने के लिए लगभग कोई रास्ता नहीं है। चिंता मत कीजिये 🙂 एक रास्ता हैं

Very nice 👌👍
ReplyDelete